- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
चरक में मरीज बनकर पहुंचे कलेक्टर
चरक अस्पताल में मरीजों को किस तरह का इलाज दिया जा रहा है, इसी को जांच के लिए कलेक्टर संकेत भोंडवे गुरुवार रात ११.३० बजे अचानक चरक अस्पताल पहुंचे गए। इस दौरान उनके साथ गनमैन भी नहीं था। वे कलेक्टर की गाड़ी की जगह एमपी ०९ नंबर की पीली बत्ती लगी अन्य गाड़ी लेकर आए थे। चरक अस्पताल पहुंचने के बाद कलेक्टर ने अपने सिर पर एक पट्टी भी लगा रखी थी। काउंटर पर पहुंचने के बाद वहां मौजूद कर्मचारी से सबसे पहले उन्हों दवाई कहां मिलती है इसकी जानकारी ली। इसके बाद वे अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से लिफ्ट चालू है या बंद है, इसकी जानकारी लेते रहे।
इसके बाद कलेक्टर लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे तो नीचे चौकी में पदस्थ एएसआई चौहान को जानकारी लगने पर वे दौड़ते हुए तीसरी मंजिल पर पहुंचा। यहां कलेक्टर ने उनसे पूछा आप यहां कैसे, इस पर एएसआई ने बताया कि सर में चौकी में पदस्थ हूं।
इसके बाद कलेक्टर ने चौकी के स्टॉफ की जानकारी ली। इसके बाद कलेक्टर ने एएसआई को वहां से रवाना कर दिया। इसके बाद लिफ्ट में जा रही तीन महिलाओं को तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर छोड़कर पुन: लिफ्ट से लेबर रूम पहुंचे। यहां निरीक्षण के बाद उन्होंने आईसीयू का भी निरीक्षण किया।