- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
चायना डोर में उलझा स्कूटर से जा रहा सैनिक, होंठ कटे
प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा चायना डोर का शहर में हो रहा उपयोग
उज्जैन. प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा चायना डोर का उपयोग शहर में हो रहा है। अपने शौक के लिए पतंगबाज राहगीरों और परिंदों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। सोमवार शाम पांच बजे के करीब आगर रोड पर स्कूटर से जा रहा सेना का जवान कानीपुरा निवासी धर्मेंद्र जाट चायना डोर में उलझ गया। वह जब तक कुछ समझता, तक तक उसका होंठ डोर से कट चुका था। उसके दोस्त अब्दुल वहाब ने बताया कि डोर धर्मेंद्र के गले व मुंह पर रगड़ा गई। इससे उनके होंठ कट गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें टांके लगाए।