- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
चार गुंडों के अवैध निर्माण पर चली जेसीबी:सीएम हेल्प लाइन की शिकायत पर एक अन्य पर भी एक्शन
उज्जैन में एक बार फिर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने मिलकर बदमाशों के अवैध अतिक्रमण पर बुलडजोर चलाया। शुक्रवार को की गई कार्रवाई में चार गुंडों के अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। इसमें भारी पुलिस बल तैनात रहा।
राज्य शासन के निर्देशन में गुंडे माफिया व अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध लगातार पुलिस व प्रशासनिक अमला एक्शन में है। नगर निगम और राजस्व विभाग ने पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल पांच जगह कार्रवाई की। इसमें कई मामलों में लिप्त रहे 4 बदमाशों के अवैध निर्माण पर निगम का हतोड़ा चला।
कार्रवाई में बदमाश 13 अपराधों में लिप्त रहे टोनी उर्फ महादेव खत्री निवासी जूना सोमवारिया, पांच अपराधों में लिप्त रहे अभिषेक उर्फ मारू निवासी रविदास धर्मशाला के सामने गणेश चौक चार अपराधों में लिप्त रहे वसीम वहीद निवासी कमरी मार्ग रोजा कंपाउंड के सामने चितेरा बाखल और 6 अपराधों में लिप्त रहे फैजान वहीद निवासी कमरी मार्ग रोजा कंपाउंड के सामने चितेरा बाखल के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
एक अन्य पर भी कार्यवाही की गई
थाना खाराकुआं क्षेत्र स्थित गोला मंडी के राम रतन शर्मा मार्ग पर सुभाष पोरवाल के मकान की तीसरी मंजिल तोड़ने की कार्रवाई शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में की। जानकारी के अनुसार सीएम हेल्पलाइन की शिकायत के आधार पर सुभाष पोरवाल के घर जी प्लस टू की अनुमति दी गई थी लेकिन उन्होंने इस पर जी प्लस 3 मकान तान दिया। इसकी शिकायत उनके पड़ोसी नीलेश कोठारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की थी। जिसके बाद आज तीसरी मंजिल को तोड़ने की कार्यवाही की गई। मौके पर निगम अधिकारियों सहित पुलिस की टीम सुरक्षा के लिए मौजूद थी।