- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
चार बच्चों के पिता ने घर में साड़ी से फांसी लगाकर की आत्महत्या
उज्जैन। गोंसा में रहने वाले चार बच्चों के पिता ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को बच्चे भट्टे से लौटे तो उन्होंने पिता को फंदे पर लटका देखा। भेरूगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
अजब पिता रामा बंजारा 35 वर्ष निवासी गोंसा ठेले से फेरी लगाकर सब्जी बेचता था। बुधवार सुबह उसकी पत्नी बच्चों को साथ लेकर ईंट भट्टे पर मजदूरी करने गई थी। शाम को बच्चे घर लौटे, बेटी पूजा ने अजब को फांसी के फंदे पर लटका देखा और शोर मचाया। शराब के नशे मेें धुत्त होकर साड़ी से अजब ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। परिजन फंदे से शव उतारकर जिला चिकित्सालय लाये जहां उसे मृत घोषित किया और भेरूगढ़ पुलिस को सूचना दी।