- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
चिकन व्यापारी ने स्वास्थ्य निरीक्षक को दी धमकी- अगर मुर्गें-मुर्गियों को हाथ लगाया तो जान से मार दूंगा
उज्जैन । नगर निगम की गैंग के साथ शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंचे स्वास्थ्य निरीक्षक सोहन पिता कालू सिंह बघेल को मक्सी रोड पर चिकन व्यापारी धर्मेंद्र पिता किशन लाल परमार निवासी मोहनपुरा ने जान से मारने की धौंस दे दी। परमार ने पहले तो अफसरों से व गैंग कर्मियों से जमकर कहासुनी की। बाद में जब सख्ती से उसका अतिक्रमण हटाया जाने लगा तो वह तैश में आ गया और स्वास्थ्य निरीक्षक की काॅलर पकड़कर बोला कि यदि मेरे मुर्गें-मुर्गियों व सामान को हाथ लगाया तो चाकू घुसेड़ कर जान से मार दूंगा। उनकी धौंस सुनकर अपर आयुक्त विशाल सिंह चौहान के इशारे पर पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। इधर शाम को स्वास्थ्य निरीक्षक सिंह की लिखित शिकायत पर चिनमगंज थाना पुलिस ने चिकन व्यापारी परमार के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धौंस देने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। गैंग ने दोपहर में करीब दो घंटे की कार्रवाई में मक्सी रोड के अलावा पांड्याखेड़ी से भी 15 गुमटियां हटाया इन्हें क्षतिग्रस्त भी किया। अधिकतर गुमटियां मांस/चिकन व मुर्गें-मुर्गी व अंडों की ही थी।
परेशान होते रहे मुर्गें-मुर्गी जब्त करने में: गैंगकर्मियों लिए इन व्यापारियों के यहां कार्रवाई करना परेशानीभरा ही रहा क्योंकि अधिकतर गुमटियों में मुर्गें-मुर्गी थे। बाकी सामान तो गैंगकर्मी जब्त कर ट्राली में भर रहे थे लेकिन मुर्गें-मुर्गियों को को जब्त कर वे कहां ले जाते। लिहाजा अपर आयुक्त चौहान के निर्देश पर चालानी कार्रवाई कर व्यापारियों के मुर्गें-मुर्गी छोड़ना तय हुआ था और स्वास्थ्य निरीक्षक सिंह उसी की रसीद काट रहे थे, तभी उन्हें धौंस दे दी गई। इस पर अफसरों ने भी बाद में चालान काटने की बजाय जब्ती की ही कार्रवाई करना तय किया। गैंग प्रभारी मोनू थनवार के अनुसार कुछ मुर्गें-मुर्गी तो जंगल में छोड़ दिए हैं कुछ जब्त सामान के साथ रखे हैं।