- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
चित्रकला स्पर्धा के विजेता विद्यार्थी हुए पुरस्कृत
नागझिरी | डेंगू निरोधक माह के तहत शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 35 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। साक्षी पगारे प्रथम, आयुषी पगारे द्वितीय व वैष्णवी रावल तृतीय रही। स्वास्थ्य विभाग ने क्रमश: 200, 150 व 100 रुपए नकद और प्रशस्ति पत्र दिए गए। मुख्य अतिथि सरपंच अनिता बिडारे व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रज्ञा चौहान ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। ब्लॉक मलेरिया निरीक्षक अशोक कुशवाह ने बताया प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में डेंगू रोग के प्रति जनजागृति लाना था ताकि वर्षाकाल में कोई भी डेंगू रोग से ग्रसित न हो।
ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग के दिए गए संदेश का पालन करने की शपथ दिलाई गई। सुपरवाइजर सुनीता असलकर, एएनएम विद्या सोलंकी, एमपीडब्ल्यू महेंद्र मंडलोई, स्टोरकीपर ओमप्रकाश चौहान, आशा कार्यकर्ता सुनीता कुशवाह, किरण सोलंकी, सीमा बिडारे, शिक्षक सुनीता हिंगोले, आशा यादव, भैरोसिंह मंडलोई आदि मौजूद थे।