- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
चुनाव ड्यूटी पर जाने से पहले सैनिक की हालत बिगड़ी
सड़क पर अचेत पड़ा मिला, डायल 100 ने कराया अस्पताल में भर्ती
उज्जैन। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतर्गत उज्जैन पुलिस व होमगार्ड की ड्यूटी सिवनी जिले में लगाई गई है। उसी ड्यूटी पर जाने के लिये घर से निकले होमगार्ड सैनिक की रास्ते में तबियत बिगड़ी और वह अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला जिसे जीवाजीगंज थाने के डायल 100 वाहन से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
हरीलाल पिता कुंवर 40 वर्ष होमगार्ड सैनिक है और चिमनगंज थाने में पदस्थ है। आज सुबह वह बैग लेकर सिवनी में चुनाव ड्यूटी के लिये घर से पुलिस लाइन हेतु रवाना हुआ। पिपलीनाका के समीप अचानक हरिलाल की तबियत बिगड़ी और वह सड़क पर गिर पड़ा।
लोगों ने डायल 100 को इसकी सूचना दी जिसके बाद जीवाजीगंज थाने के डायल 100 वाहन से हरिलाल को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्ती कराया गया।
परिजनों का कहना था कि चुनाव ड्यूटी में जाने के लिये हरिलाल बैग लेकर पुलिस लाइन के लिये निकले थे और उनके बीमार होने की सूचना फोन पर मिली। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद हरीलाल को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया है।