- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
चेन स्नेचर सीसीटीवी कैमरे में कैद
दो दिन पूर्व सहायक प्राध्यापिका की चेन झपटने वाले दो बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस द्वारा फुटेज देखे और उसके बाद अब बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है।
वहीं बाइक चोरी करने वाले बदमाश भी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिखाई दे रहे हैं।महाश्वेता नगर निवासी डॉ. सरोजिनी टोप्पो एक स्कूल में सहायक प्राध्यापिका है। दो दिन पूर्व वह जब सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इस दौरान राम जानकी मंदिर के समीप दो बदमाश बाइक पर बैठकर आए और सोने की चेन झपटकर ले गए। इसकी रिपोर्ट माधव नगर थाने में दर्ज कराई गई थी।
महाश्वेता नगर में कुछ मकानों के आगे सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। जिनके फुटेज में दो बदमाश बाइक पर जाते दिख रहे हैं। पुलिस ने उनका हुलिया भी नोट कर लिया है। जिससे अब दोनों पुलिस की शीघ्र ही गिरफ्त में होंगे। इस मामले में पुलिस संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है। इसी प्रकार ग्राम करोहन निवासी जितेंद्र पिता गोपाल चौहान की बाइक क्रमांक एमपी १३ डी व्हाय ६२२० पुष्पा मिशन अस्पताल के सामने से चोरी हो गई थी। बाइक चोरी करने वाले दो बदमाश भी अस्पताल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे से निकाले गए फुटेज में दिखाई दे रहे हैं।