- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
चोरी करने के पहले पकड़ाए:डकैती की योजना फेल : सात गिरफ्तार, दो चोरी का खुलासा
उज्जैन के व्यस्ततम वाकणकर ब्रिज के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास चाय की टपरी से पुलिस ने सात आरोपियों को डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया है। इनके पास से देशी पिस्टल जिन्दा राउंड के साथ, फरसा, पेचकस, लोहे का पाइप, डंडा आदि हथियार बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने दो बड़ी चोरी भी कबूल की है। उनके पास से 6 लाख 50 हजार के आभूषण सहित अन्य सामान पुलिस ने जब्त कर लिया है। सभी आरोपी उज्जैन के रहने वाले है।
नीलगंगा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं। जिस पर से पुलिस को पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास चाय की दुकान से सात आरोपी को गिरफ्तार किया। एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस सभी को डकैती के पहले ही िगरफ्तार कर लिया। आरोपीयो से पूछताछ में दो चोरी का भी खुलासा हुआ है। ये चोरियां 20 जुलाई को कृष्णा विहार कॉलोनी और एक अन्य सार्थक नगर में हुई थी। आरोपियों से 6 लाख 50 हजार के जेवरात सहित अन्य सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी संजय भारती 23 वर्ष, सागर खलोटिया 20 वर्ष, विशाल सूर्यवंशी, हरीश लोधी 26 वर्ष, दीपक जाट 21 वर्ष, सोनू काछी 28, राहुल बाथम 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। ससुराल गई युवती के घर से की थी चोरी, एक घर से बीड़ी-सिगरेट भी ले गए थे – नीलगंगा क्षेत्र के इंदौर रोड पर कृष्णा विहार में हुई चोरी का सामान और 28 जुलाई को सार्थक नगर में गया सामान को जब्त कर लिया गया। सार्थक नगर निवासी फरियादी पूजा त्रिपाठी रीवा अपने ससुराल गयी हुई थी। इस दौरान चोरों ने पूजा के घर से सोने के आभूषण, चेन, झुमकी अंगूठी हार आदि लाखों का सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने 6 लाख 50 हजार के आभूषण चोरों से जब्त किये हैं। वहीं 20 जुलाई को कृष्णा विहार में हुई चोरी में 17000 हजार की एलईडी, 25 हजार के बीड़ी सिगरेट, 6000 की चिल्लर भी पुलिस ने जब्त कर ली है।