- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
बेटे के जन्मदिन पर पिता केक खरीदकर लाया, अस्पताल में मौत
जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, 8 माह पहले छोटे भाई की हो चुकी थी मौत
उज्जैन।आदर्श नगर नागझिरी क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि कल उसके बेटे का जन्मदिन था। वह बाजार से केक व अन्य सामान खरीदकर घर लौटा, सीने में दर्द की शिकायत की। अस्पताल लाये जहां उसकी मृत्यु हो गई। नागझिरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
महेश पिता आत्माराम सोलंकी 38 वर्ष निवासी आदर्श नगर नागझिरी को बीती रात परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां महेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिजनों ने कल महेश के बेटे गोलू का जन्मदिन था इस कारण महेश बाजार गया और केक व अन्य सामान खरीदकर शाम 7 बजे घर लौटा था।
घर में सामान रखने के बाद महेश ने सीने में दर्द की शिकायत की तो उसे अस्पताल लेकर गये जहां महेश की मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार महेश की मां को आपरेटिव बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उसके भाई की 8 माह पहले मृत्यु हो गई थी। महेश के दो बच्चे हैं और वह मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। महेश ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है जिसका खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद हो पायेगा।