- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
उज्जैन में बारिश से डूबे मंदिर-पुल:उज्जैन में 24 घंटे में डेढ़ इंच बारिश, शिप्रा उफान पर
दो दिनों से उज्जैन में हो रही बारिश के कारण शिप्रा का जल स्तर बढ़ गया है। नदी उफान पर है। रामघाट के कई मंदिर डूब गए हैं। यहां होमगार्ड के सैनिकों को तैनात कर दिया गया है, ताकि श्रद्धालु नदी नजदीक तक न जा सकें। शिप्रा नदी पर बने छोटे पुल पर पानी आने से उस पर से ट्रैफिक रोक दिया गया है। बड़नगर वाले रास्ते पर जाने वाले दोनों रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है।
रिमझिम बारिश का दौर शुक्रवार को दिनभर थमा रहा, लेकिन रात करीब 9 बजे शुरू हुई बारिश अल सुबह तक जारी रही। वहीं अभी भी यहां रिमझिम बारिश का दौर जारी है। घने बादल छाए हुए हैं। उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते शिप्रा नदी के तटों पर प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं। शिप्रा नदी का जल स्तर आसपास के क्षेत्रों सहित इंदौर में हुई बारिश के बाद देर रात से बढ़ने लगा था। सुबह छोटे पुल पर जल स्तर करीब तीन फीट ऊपर था। जिसके चलते रामघाट स्थित कई बड़े छोटे मंदिर डूब गए। बीते चौबीस घंटे में करीब डेढ़ इंच बारिश रेकॉर्ड की गई है।
शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 90 और शाम को 70 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह 2 और शाम को 6 किलोमीटर दर्ज की गई। चौबीस घंटे में 3.6 मिमी बारिश हुई है।