- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
- भक्तों के लिए जरूरी अपडेट: महाकाल मंदिर में बदले आरती के समय, धुलेंडी के बाद लागू नई व्यवस्था!
- महाकाल दरबार में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, श्रद्धालुओं ने किए अलौकिक दर्शन!
- भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नंदी हाल में बैठकर किया महाकाल का जाप
चोरी की दवा खरीदने वाले देवास के व्यापारी को नीलगंगा थाने में VIP ट्रिटमेंट…
लॉकअप की जगह कमरे में आराम
उज्जैन। पुलिस द्वारा अपराधियों को उनके वजन के हिसाब से सुविधाएं दी जाती हैं जिसका जीता जागता उदाहरण नीलगंगा थाने में बंद चोरी की दवा खरीदने वाले देवास के व्यापारी का है। पुलिस सामान्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद लॉकअप में रखती है लेकिन वजनदार अपराधी को कमरे में रहने के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
दवा बाजार में करीब 50 लाख की दवाओं के पैकेट चोरी करने के मामले में नीलगंगा पुलिस ने यहीं दुकानों पर काम करने वाले तीन युवकों गिरफ्तार किया था जिन्होंने चोरी की दवा मेडिकल स्टोर्स पर बेचना कबूला। उस समय पुलिस ने दो व्यापारियों को पकड़कर 10 लाख रुपये दवा बरामद करने के साथ उनके खिलाफ चोरी का माल खरीदने का केस भी दर्ज किया।
थाना प्रभारी तरुण कुरील का कहना था कि मामले में अभी चोरी का माल खरीदने वाले अन्य मेडिकल स्टोर्स संचालक की तलाश कर रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने आशीष निवासी देवास को भी गिरफ्तार किया लेकिन उसे लॉकअप में न डालते हुए पास में बने जांचकर्ता अधिकारी के कमरे में रखा गया।
यहां उसके परिजन सुबह पोहे-जलेबी और चाय लेकर पहुंचे। दोपहर में होटल से भोजन भी लाकर दिया। पुलिस द्वारा अपराधियों के साथ दोहरे मापदंड से व्यवहार किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि वीआईपी सुविधा के नाम पर पुलिस द्वारा सेटिंग की जाती है।
चोरी की दवा खरीदने के मामले में कविता मेडिकल देवास के संचालक आशीष जखेटिया को गिरफ्तार किया गया है। उसकी दुकान में चैकिंग की गई। आज कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जायेगा।-तरूण कुरील ,टीआई नीलगंगा