- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
चोरों ने सूने मकानों के ताले तोड़े
उज्जैन। गणेश टेकरी पटेल नगर स्थित सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने अलमारी में रखे 90 हजार रुपये नगद और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिये। सूचना मिलने पर चिमनगंज थाना प्रभारी अजीत तिवारी अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे और जांच शुरू की।
पवन मारू पिता भेरूलाल निवासी गणेश टेकरी पटेल नगर ने बताया कि वह शनिवार रात मां और पत्नी के साथ महूखेड़ी महिदपुर में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने गये थे। सुबह 8.30 बजे वहां से घर लौटे तो देखा मेन गेट का ताला टूटा था। घर में जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और घर का सामान भी बिखरा था। इसकी सूचना चिमनगंज पुलिस को दी गई। पवन मारू ने बताया कि चोर अलमारी में रखे 90 हजार रुपये नगद के अलावा सोने की चार चूडिय़ां, दो अंगूठी, एक चैन, कान के टाप्स, दो मंगलसूत्र सहित चांदी की पायजेब आदि चुराकर ले गये हैं। चिमनगंज थाना प्रभारी तिवारी ने बताया कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करा रहे हैं। पवन मारू की किराने की दुकान भी है जिसमें ताला लगा है। चोरों ने वहां से कोई सामान नहीं चुराया।


