- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
छह लाख रुपए सहित युवक लापता
बडऩगर रोड़ पर स्थित ग्राम चंदूखेड़ी में रहने वाला एक युवक शनिवार को पार्टी करने का कहकर अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था लेकिन रविवार को भी वह घर पर नहीं पहुंचा इसके बाद युवक का फोन आया कि उस पर हमला किया गया है। और उसको एक कमरे में बंद कर दिया गया है। जिस पर परिजन महाकाल थाना पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। युवक के कुछ दोस्तों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंदूखेड़ी निवासी दिलीपसिंह पिता रूपसिंह चौहान की चंदूखेड़ी प्लांट के सामने किराना दूकान एवं होटल है। इसके अलावा कुछ जमीन भी है।
दिलीपसिंह शनिवार को विनोद मील की चाल निवासी धीरज मिश्रा एवं अन्य दोस्तों के साथ पार्टी मनानेे का कहकर घर से निकला था। धीरज मिश्रा चंदूखेड़ी स्थित सोयाबिन प्लांट में केंटीन ठेकेदार है। रविवार को भी जब दिलीप अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके परिवार वालों को चिंता हुई इधर दिलीप ने परिजनों को फोन करके बताया कि उस पर हमला किया गया है। और उसे कमरे में बंद कर दिया गया है। इधर पुलिस ने जब दिलीप के साथी धीरज एवं अन्य को हिरासत में लिया तो उन्होंने बताया कि दिलीप के पास लगभग छह लाख रुपए थे जिनहे वह बदलना चाहता था। उसे जगदीश बामनिया के साथ देखा गया था। महाकाल थाना प्रभारी अनिल सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।