- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
छात्राओं को प्रोत्साहन देने हेतु प्राचार्यों को वितरित किये 12 हजार पंजीयन फार्म
उज्जैन। छात्राओं को प्रोत्साहन देने हेतु 30 जनवरी को होने वाली रंगोली प्रतियोगिता को लेकर हाईस्कूल, हायर सेकंडरी तथा उज्जैन ग्रामीण, शहरी ब्लॉक के मिडिल स्कूल के सभी प्राचार्यों और जनशिक्षकों की बैठक का आयोजन दो सत्रों में जिला पंचायत सभागृह में हुआ। जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष भरत पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्राचार्यों को 12 हजार से अधिक पंजीयन फार्म वितरित किये गये जिन्हें छात्राओं द्वारा भरवाकर 27 जनवरी तक जमा करवाना है।
जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष भरत पोरवाल के अनुसार दशहरा मैदान में होने वाली रांगोली प्रतियोगिता में 6टी से 12वीं तक की छात्राएं शामिल होंगी। प्रातः 10 से 12 बजे तक होने वाली रांगोली प्रतियोगिता तीन ग्रुपों में होगी अ ग्रुप में छटी से 8वीं, ब में 9वीं से 10वीं तथा स में 11 से 12वीं तक की छात्राएं सम्मिलित होंगी। रांगोली प्रतियोगिता के पश्चात जजों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता स्थल पर छात्राओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी होगी। प्रथम सत्र में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के प्रभारी गिरीश तिवारी, क्रीड़ा विभाग से दिनेश जोशी सहित स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे। बैठक में प्राचार्यों को रांगोली प्रतियोगिता के पंजीयन आवेदन वितरित किये गये। उक्त आवेदन 27 जनवरी तक जनशिक्षक केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, हाईस्कूल, हायर सेकंड्री में अध्ययनरत छात्राओं से भरवाकर जमा कराना होंगे। दूसरे सत्र में जिला परियोजना अधिकारी दीपक हलवे, बीआरसी शहर रितेश टण्डन एवं बीआरसी ग्रामीण डॉ. प्रेमप्रकाश बोराना उपस्थित थे।