- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
छात्र की उपलब्धि:नया घर बनाने से लेकर इंटीरियर में मदद के लिए बनाया स्टार्टअप होम सर्व
विक्रम विवि के कम्प्यूटर विज्ञान संस्थान के द्वितीय वर्ष के छात्र ने की शुरुआत, सरकार ने दिए एक लाख रुपए
विक्रम विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर विज्ञान संस्थान के एमसीए द्वितीय वर्ष के एक छात्र के स्टार्टअप पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री ने बतौर सीड फंड एक लाख रुपए दिए हैं। यह राशि कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय को नई शिक्षा नीति की शुरुआत के मौके पर गुरुवार को भोपाल के मिंटो हॉल में प्रदान की है। कम्प्यूटर विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. उमेश कुमार सिंह ने बताया एमसीए द्वितीय वर्ष के छात्र मंगेश सोलंकी ने डॉ. लोकेश कुमार लद्दानी के मार्गदर्शन में होम सर्व नामक स्टार्टअप शुरू किया है। उन्हें सीड फंड के रूप में राज्यपाल मंगू भाई, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मिंटो हॉल में एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया है।
होम सर्व स्टार्टअप, जो आपके दरवाजे पर पहुंचाएगा सेवाएं
होम सर्व स्टार्टअप के जरिए उज्जैन और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्लंबिंग, इंटीरियर, सैलून जैसी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वर्तमान में वेबसाइट और मोबाइल एप के निर्माण प्रगति पर है। वर्तमान में वाट्सएप के जरिए उपभोक्ताओं से संपर्क कर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। होम सर्व योजना होम सर्विस के लिए एक ऑनलाइन व्यवसाय खोलने की है, जो आपके दरवाजे पर सेवाएं प्रदान करेगी। टीम के पास कुशल व्यक्तियों का नेटवर्क है।
इन सेवाओं को देने का दावा
1 घर की सफाई : फैब्रिक सोफा शैंपूइंग, बाथरूम की सफाई, फ्लोर स्क्रबिंग, पॉलिशिंग
2 उपकरण सुधार : गर्म पानी का झरना, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, पानी शुद्ध करने वाला यंत्र, माइक्रोवेव ओवन, चिमनी, टीवी रिपेयरिंग
3 घर की मरम्मत : पाइपलाइन, ड्राइंग, विद्युत सुधार, बढ़ईगिरी
4 गृह निर्माण : नया निर्माण, नवीनीकरण, आंतरिक सज्जा