- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
लखनऊ के श्रद्धालु ने महाकाल को चढ़ाया चांदी का छत्र
श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन के लिए लखनऊ से आए विशेष कुमार यादव ने भगवान महाकाल को चांदी का छत्र व मुकुट भेंट में चढ़ाए। यादव ने इसके अलावा भोजन में काम आने वाले पात्र भी चढ़ाए। इसमें थाली, कटोरी, गिलास भी शामिल है। लखनऊ के एक अन्य श्रद्धालु दीपक अवस्थी ने चांदी का छत्र चढ़ाया। गौरव वर्मा ने 2 समई भेंट की।
इस दौरान गौरव चन्द्रमोहन पुजारी, प्रदीप गुरु, विजय शर्मा उपस्थित थे। मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने बताया कि सभी को दान की सामग्री की मंदिर समिति द्वारा रसीद दी गई।
इसके पहले अजमेर के एक श्रद्धालु ने महाकाल को मुकुट, मुण्ड माला, चांदी के बिल्वपत्र की माला, कुंडल, छत्र, 14 कटोरी, पंचारती, मत्स्य आरती, कपूर आरती, 3 थाली, पंचपात्र, आचमनी, चवँर चांदी में मढ़े हुए, पाटला, त्रिपुंड व छोटा मुकुट भेंट किया। सभी वस्तुओं का वजन लगभग 36 किलो 700 ग्राम है। जिसका मूल्य करीब 25 लाख है। दानदाता द्वारा विधिवत पूजन के बाद रजत आभूषण श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किये गए।