- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
छुट्टी के दिन रामघाट पर भीड़, नाव से रख रहे नजरछुट्टी के दिन रामघाट पर भीड़, नाव से रख रहे नजर
उज्जैन। श्रावण मास और छुट्टी का दिन होने के कारण शहर में देश भर के हजारों लोगों का आना जारी है। सुबह महाकालेश्वर, हरसिद्धी सहित अन्य मंदिरों और रामघाट पर लोगों की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में लोग परिवारों के साथ नदी में स्नान को पहुंचे जिनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिये होमगार्ड जवानों को नाव से गश्त भी करना पड़ी।
मानसून सीजन होने के कारण नदी में पानी अधिक है। बाहर से आने वाले लोगों को रामघाट पर नदी के पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होता ऐसी स्थिति में डूबने की आशंका बढ़ जाती है। पिछले सप्ताह नदी में डूबने से उत्तरप्रदेश, इंदौर सहित अन्य जगहों के 4 लोगों की डूबने से मौत हुई थी। इसके बाद होमगार्ड और नगर निगम अफसरों ने सुरक्षा के उपाय किये जिसके अंतर्गत नदी में अधिक गहराई वाले घाटों पर ट्यूब रखकर रस्सी बांधी गई है इसके अलावा होमगार्ड जवानों द्वारा नाव में सवार होकर नदी में लगातार गश्त करते हुए नदी में उतरकर फोटो, सेल्फी लेने वालों और मस्ती मजाक करने वालों को बाहर निकाला जा रहा है। हालांकि नदी पर चेतावनी के लिये नगर निगम द्वारा लगाये गये लाउड स्पीकरों में सिर्फ 4 स्पीकर ही चालू हैं बाकि के स्पीकर बंद पड़े हैं।