- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
पिता-पुत्र को फिर कब्र में दफन किया
उज्जैन में पिता-पुत्र की 26 दिन के अंदर खून की उल्टियां होने के बाद मौत के मामले में विसरा लिया गया है। शनिवार को दोनों को कब्र से निकाला गया था। विसरा लेने के बाद दोबारा रविवार को दफना दिया गया। उज्जैन के ग्राम नरवर में मृतकों के रिश्तेदारों ने हत्या का संदेह जताया था। परिवार की एक महिला के वाट्सऐप चैट पर एक युवक से केमिकल मांगने की बात भी समाने आई है। पुलिस ने शनिवार को दोनों के शवों को कब्र से निकाला गया था।
विसरा रिपोर्ट से मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। नरवर निवासी मंसूर खान (55) की जुलाई को खून की उल्टियां होने के बाद मौत हो गई थी। ठीक 26 दिन बाद बेटे अमजद उर्फ बंटी पटेल की भी खून की उल्टियां होने के बाद मौत हो गई थी। इस मामले में अमजद के ससुराल पक्ष के हैदर पटेल ने आपत्ति उठाई थी कि पिता-पुत्र दोनों की मौत एक ही तरह से कैसे हो सकती है।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों के शवों को कब्र से निकालकर विसरा लेने का निर्णय लिया था। पुलिस ने फॉरेंसिक विभाग की मदद से विसरा लेकर रविवार को दोनों के शवों को दफना दिया। पुलिस ने बताया कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा कि कहीं मौत के लिए जहर तो नहीं दिया गया। इसके बाद आगे की जांच की जाएगी। इस मामले में परिवार की ही एक महिला की व्हॉट्सऐप चैटिंग भी सामने आई है, जिसमें वह एक युवक से केमिकल मंगाने की बात कही रही है।