- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
बैतूल में पकड़ा गया बच्चा चोर:मां और भाई-बहनों के साथ ट्रेन से उतरी 5 साल की बच्ची को अगवा किया
बैतूल में सोमवार को बच्चा चोरी कर भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया गया। बदमाश ने रेलवे स्टेशन के पास 5 साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश की। वो उसका मुंह दबाकर भागने लगा। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों की नजर बदमाश पर पड़ी तो उन्होंने उसे दबोच लिया। लोगों ने बदमाश की पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोपी पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।
बैतूल गंज थाना के ASI जुगलकिशोर के मुताबिक एक महिला सुबह गोंडवाना एक्सप्रेस से अपनी तीन बेटी और एक बेटे को लेकर सुबह करीब 5 बजे रेलवे स्टेशन से बाहर निकली। इस दौरान एक व्यक्ति उसका पीछा करने लगा। महिला अपने बेटे को गोद में उठाए हुई थी। जबकि, दो बेटियां उसके आगे चल रही थीं। इसी दौरान 5 साल की एक बेटी थोड़ा पीछे रह गई। इसका फायदा उठाकर पीछे चल रहे व्यक्ति ने बच्ची का मुंह दबाया और उसे उठाकर भागने लगा। इस पर वहां खड़े लोगों ने युवक को दबोच लिया।
पिता के घर जा रही थी महिला
पकड़ में आए व्यक्ति ने अपना नाम प्रकाश बंजारा बताया है। वह आगर जिले का रहने वाला है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह उज्जैन जिले के कलसिया गांव से अपने पिता के घर बैतूल जा रही थी।