- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
छोटे पुल से नदी में कूद रही महिला को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
उज्जैन | रामघाट स्थित छोटे पुल पर महिला आत्महत्या की नीयत से पहुंची। यहां मौजूद लोगों ने महिला के इरादे भांपते हुए उसे पकड़ कर जीवाजीगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाने से महिला भागने की कोशिश कर रही थी जिसे जवानों ने रोकने का प्रयास किया तो उसे नाखून मारकर घायल कर दिया।
सिमरन पति इकबाल निवासी जूना सोमवारिया सुबह रामघाट स्थित छोटे पुल पर आत्महत्या की नीयत से पहुंची थी। उसने अपने दोनों हाथ मफलर से बांध लिये थे और नदी में कूदने वाली थी उसी दौरान यहां मौजूद लोगों ने सिमरन को देखा और नदी में कूदने से पहले पकड़ कर जीवाजीगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाने में कुछ देर बैठने के बाद सिमरन ने यहां से भागने का प्रयास किया जिसे रोकने के प्रयास में यहां मौजूद आरक्षक जितेन्द्र सिसौदिया घायल हो गया। उसके हाथ में सिमरन ने नाखून मार दिये थे। यहां महिला पुलिसकर्मी को बुलाकर सिमरन से पूछताछ की गई जिसमें उसने बताया कि उसका पति इकबाल भटियारा है और एक बेटा भी है। पुलिस द्वारा इकबाल की तलाश की गई। हालांकि महिला के चेहरे व अन्य स्थानों पर मारपीट के निशान थे और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।