- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
जनसुनवाई : भगवान बापू बोले, महिला चौकीदार को पत्थर मारकर आश्रम में घुसी
उज्जैन | कथा वाचक भगवान बापू ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर जनसुनवाई में आवेदन देकर डीएसपी हेड क्वार्टर एसपीएस राठौर को बताया दुष्कर्म की कायमी करवाने वाली महिला आए दिन शिकायत कर परेशान कर रही है। पांच दिन पहले उसने चिंतामन रोड स्थित आश्रम के गेट पर फांसी लगाने की धमकी देकर परेशान किया व अस्पताल से भी भाग गई। इसके बाद फिर से आश्रम में आकर चौकीदार को पत्थर मारे। आश्रम में मेरे कमरे का दरवाजा तोड़ दिया व अंदर घुस गई। मंगलवार सुबह फिर धमकी देकर गई कि सामान लेने जा रही हूं व आश्रम में ही आकर रहूंगी। आश्रम के सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड घटना की सीडी भी दी। यह भी कहा महिला की एफआईआर के बाद अग्रिम जमानत पर हूं। महीने में 20 दिन शहर से बाहर रहता हूं, बावजूद इसके मेरे बारे में धमकाने की शिकायत महिला द्वारा की जा रही है। इधर जनसुनवाई में दोपहर को पीड़िता भी पहुंची व बापू के खिलाफ आवेदन दिया। डीएसपी राठौर ने कहा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।