- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
जन्मदिन की पार्टी के बाद फोड़े थे बदमाशों ने वाहनों के कांच
उज्जैन। बसंत विहार और संतनगर सहित आसपास की कॉलोनियों में घर के बाहर रखी कारों व अन्य वाहनों के कांच बदमाशों ने पत्थर मारकर फोड़े थे। बदमाशों को पकडऩे में एक बैंक मैनेजर के सिर में चोट भी आई। वहीं उत्पात मचाने वाले बदमाशों ने फेसबुक पर स्टेट भी लिखा। हालांकि पुलिस अब तक किसी भी बदमाश को पकड़ नहीं पाई है।
पुलिस के अनुसार संत नगर में घर के बाहर खड़ी स्कूल वैन क्रमांक एमपी 13 बीए 1164 के बदमाशों ने पत्थर मारकर कांच फोड़े। इसके बाद कार क्रमांक एमपी 13 एमई 9999 के कांच फोड़ते हुए बदमाश बसंत विहार कॉलोनी की ओर गये। यहां बदमाशों को वाहनों के कांच फोड़ते देख किराये से रहने वाले बैंक मैनेजर जयंत पंकज ने एक बदमाश को पकड़ा लेकिन उसके साथी चाकू दिखाते हुए मैनेजर के सिर पर हमला कर साथी को छुड़ा ले गये। यहां रहने वाले लोगों ने नानाखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ बदमाशों की बिना नंबर की बाइक भी जब्त कराई है। पुलिस ने बताया कि कुछ युवक सड़क पर जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे और उसके बाद शराब के नशे में धुत्त होकर घर के बाहर खड़े वाहनों के कांच फोड़े। मौके से जब्त हुई बिना नंबर की हीरोहोंडा बाइक के आगे शुभम लिखा है। उसके मालिक की तलाश की गई तो पता चला कि कोई परिचित बाइक मांगकर ले गया था। हालांकि अधिकांश युवक नाबालिग हैं और आनंदनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं जिनकी तलाश की जा रही है।