- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
जन जागरण:भील ठाकुर समाज संगठन की जनजागरण यात्रा प्रदेश के 165 गांवों में जाएगी, उज्जैन के बाद निमाड़ पहुंची
नृसिंह घाट के पास भील ठाकुर समाज की धर्मशाला परिसर में मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। समाज में जन जागरण लाने के लिए भील ठाकुर समाज संगठन की ओर से जन जागरण यात्रा निकाली जा रही है। उज्जैन जिले के बाद यह यात्रा निमाड़ पहुंची और इसके बाद इंदौर जिले में प्रवेश किया। जन जागरण यात्रा में शामिल समाज के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों को मंदिर निर्माण के संबंध में अवगत कराया।
समाज के पदाधिकारी प्रकाश परमार ने बताया कि यह यात्रा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मधुसिंह मकवाना के नेतृत्व में शुरू की गई है जो प्रदेश के 165 गांव में भ्रमण करेगी। जन जागरण यात्रा में समाज के प्रदेश सचिव अरविंद गहलोत, कोषाध्यक्ष अमर सिंह परमार, राकेश मकवाना, जुझारसिंह मकवाना, रूपेश मालीवाड़, प्रवीण गहलोत, माधवसिंह चौहान, ओमप्रकाश मकवाना, दिनेश चौहान, सुभाष राठौर, राहुल राठौर आदि शामिल है।
जगन्नाथ डाबी राऊ वाले ने 51 हजार की राशि का चेक समिति को मंदिर निर्माण के लिए भेंट किया। जन जागरण यात्रा निमाड़ के रामपुरा, काला सुरा, कराड़िया आदि के बाद इंदौर जिले के बेटमा माचल रंगवासा राउ नैनोद आदि पहुंची। जहां पर जन जागरण यात्रा में शामिल समाज के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। मंदिर निर्माण के लिए अपनी ओर से सहयोग प्रदान किया।