- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
- महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, सभा मंडप से गर्भगृह तक गूंजा “जय श्री महाकाल”: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार के साथ हुए दिव्य दर्शन!
- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
जमीन, कुर्सी, एंबुलेंस… लेकिन इलाज नहीं रुका, 120 बेड के अस्पताल में 140 मरीज, अब 40 बेड बढ़ाएंगे
कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते मरीजों के बीच पहले बेड पर, उसके बाद कुर्सी और अब फर्श ही सहारा। मरीजों को माधवनगर हॉस्पिटल में फर्श पर ही भर्ती करना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी व गलियारों में मरीजों को रखा गया है, यहां उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है। गुरुवार को एम्बुलेंस में भी मरीज को ऑक्सीजन लगाई गई। बेड के लिए लंबी वेटिंग चल रही है।
एक बेड खाली होने की स्थिति में 5 से 7 मरीज कतार में हैं। मरीजों को तत्काल रिलीफ देने के लिए अस्पताल प्रशासन को जहां जगह मिल रही है, वहीं पर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। माधवनगर में 140 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। जिनमें से 90 प्रतिशत ऐसे मरीज हैं, जिन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है। उनके लिए बेड बढ़ाने की तैयारी की जा रही है, यहां 40 बेड और बढ़ाए जाएंगे। ताकि मरीजों को बेड पर इलाज मिल सके।
ये ताकतवर तस्वीरें : एंबुलेंस में भी सांसों को दे रहे सहारा
दो हिस्सों में बंटेंगे मरीज, इससे अस्पताल पर दबाव कम होगा
ऐसे मरीज जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है, उन्हें कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया जाएगा तथा जिन मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है, उन्हें कोविड सेंटर में रखा जाएगा। इससे मरीज दो हिस्सों में बंट जाएंगे तथा कोविड हॉस्पिटल से मरीजों का दबाव कम हो सकेगा। महानंदा नगर क्षेत्र में संचालित बिड़ला हॉस्पिटल में भी 50 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। यहां भी मरीजों को भर्ती रखकर इलाज दिया जाएगा।
माधवनगर में 40 बेड बढ़ाए जा रहे हैं
- माधवनगर में 40 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। मरीजों को तत्काल रिलीफ देने के लिए अस्पताल में फर्श पर मरीजों को ऑक्सीजन लगाई जा रही है। मरीजों को एम्बुलेंस में भी ऑक्सीजन लगाई गई। – डॉ. एचपी सोनानिया, नोडल अधिकारी कोविड-19
अब ऑक्सीजन प्लांट की तैयारी, ज्यादा मरीज रह सकेंगे भर्ती
बढ़ते मरीजों और ऑक्सीजन की कमी के बीच यहां ऑक्सीजन प्लांट भी लगाने की तैयारी है। प्लांट लगने से काफी हद तक ऑक्सीजन की कमी पूरी हो सकेगी। हालांकि चरक अस्पताल में लगाए गए प्लांट से खपत की तुलना में 30 प्रतिशत ही ऑक्सीजन की आपूर्ति हो पा रही है, बाकी की ऑक्सीजन की व्यवस्था सप्लायर से की जा रही है। फिर भी उम्मीद की जा रही है कि माधवनगर में प्लांट लगने से मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सकेगी।
स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने इसके लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। कोविड सेंटर चरक अस्पताल व अमलतास हॉस्पिटल में भी बेड़ बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी तरह चरक अस्पताल में भी सभी बेड भर चुके हैं। यहां से मरीजों को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में भी सभी ऑक्सीजन के बेड भर गए हैं, ऐसे में यहां पर अब प्राइवेट वार्ड में बाय पैप मशीनें लगाकर मरीजों को इलाज देने की तैयारी है।