- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
जस्टिस सोलंकी ने लेबर कोर्ट के लिए आवंटित जमीन देखी
औद्योगिक न्यायालय के अध्यक्ष जस्टिस बीएस सोलंकी ने गुरूवार को पुराने न्यायालय भवन में आने वाले लेबर कोर्ट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसी के साथ उन्होंने सांसद कार्यालय के सामने शासन द्वारा आवंटित जमीन का अवलोकन किया। जमीन का अवलोकन कर उन्होंने कहा कि लेबर कोर्ट को एक अच्छा स्थान मिल गया है।
मंडल अभिभाषक संघ कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी.के श्रीवास्तव, मंडल अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट पं. योगेश व्यास, लेबर बार अध्यक्ष रमेश गौर, ब्रजमोहन गेहलोत, उपाध्यक्ष आशीष खटके आदि मौजूद थे।