- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
जहरीली शराब पीने से मरे मजदूरों को श्रद्धांजलि के लिए कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
जहरीली शराब पीने से मरे मजदूरों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर व जिला कांग्रेस द्वारा मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हाथ में मोमबत्ती लिए हुए थे। कैंडल मार्च गोपाल मंदिर से शुरू हुआ जो कि तेलीवाड़ा, कंठाल चौराहा से होते हुए छत्री चौक पहुंचा। यहां पर कांग्रेस नेताओं ने मृत मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मजदूरों के परिवारों को आर्थिक सहायता की मांग की।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कमल पटेल ने आरोप लगाया जहरीली शराब से मृत मजदूरों के परिवारों को अब तक शासन की ओर से आर्थिक मदद नहीं दी गई है। जिला प्रशासन मजदूरों की मौत का वास्तविक आंकड़ा भी नहीं बता रहा है। तराना के कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा जिस तरह से अपराधियों के मकानों को तोड़ा गया है, उसी तरह काली कमाई से बनाए नगर निगम के अधिकारियों के मकानों को भी तोड़ा जाना चाहिए।
शहर व जिले में बिक रही कच्ची और अवैध शराब के कारोबार को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन बंद करवाए। उन्होंने चेताया कि मजदूरों के परिवारों को आर्थिक मदद नहीं दी गई और निगम अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने बताया जहरीली शराब कांड में जो भी अधिकारी व कर्मचारी दोषी हैं, उन सभी पर कार्रवाई की जाना चाहिए।