- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
जहां दो पटवारियों की मौत हुई, वहां से 600 फीट दूर बनाएंगे एक और चौराहा
एनएचएआई देवास से बदनावर तक बना रहा है फोरलेन, योजना पर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में लगाई आपत्ति
उज्जैन इंदौर फोरलेन पर जिस तपोभूमि चौराहे पर बस की टक्कर से दो ट्रेनी पटवारियेां की मौत हुई थी उसी चौराहे से कुछ ही दूरी पर एक और चौराहा बनाने की योजना है। दरअसल यह नया चौराहा नेशनल हाइवे द्वारा बनाए जाने वाले देवास-बदनावर फोरलेन के तहत बनेगा। इसके चलते तपोभूमि और नया चौराहे के बीच महज 600 फीट की दूरी होना बताया जा रहा है। इतने कम दूरी पर दो चौराहे होने से सड़क हादसे का अंदेशा जताते हुए एसडीएम कार्यालय में आपत्ति दर्ज करवाई गई है।
नेशनल हाइवे द्वारा 90 किमी लंबा देवास-बदनावर फोरलेन बनाया जा रहा है। यह फोरलेन ग्राम मेंडिया से होते हुए इंदौर फोरलेन को क्रॉस करते हुए राघौपिपलिया व चिंतामण होते हुए बडनग़र रोड पर निकलेगा। नेशनल हाइवे का यह फोरलेन जब इंदौर फोरलेन पर आएगा तो यह वर्तमान तपोभूमि चौराहे से महज 600 से 700 फीट दूरी से निकलेगा। ऐसे में इस मार्ग पर कुछ ही अंतराल में दो चौराहे बन जाएंगे। ऐसे में यहां दुर्घटना की आशंका बढ़ जाएगी। ग्राम मेंडिया के रहवासियों ने एसडीएम कार्यालय में हाइवे को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। इसमें कहा गया कि इतने कम दूरी पर दो चौराहे ट्रैफिक नियम के अनुसार भी नहीं बन सकते हैं। अगर योजना में बदलाव नहीं किया गया तो आए दिन दुर्घटनाएं होगी।
चौराहे से जुड़े हैं स्कूल, कॉलेज व मंदिर
तपोभूमि चौराहे से स्कूल, कॉलेज व मंदिर जुड़े हैं। वहीं एक दर्जन से अधिक गांवों में जाने का भी रास्ता है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी भी इसी चौराहे से निकलते हैं। यदि इसी मार्ग पर दो चौराहे बनते हैं तो दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं। वहीं दो चौराहे होने से पुलिस विभाग पर भी दबाव बनेगा और एक ही जगह के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं जुटानी होगी।
सिंहस्थ बायपास बन चुका है खतरनाक
इंदौर फोरलेन पर शांति पैलेस तिराहे के पास ही सिंहस्थ बायपास निकाला गया है। यहां भी महज 50 मीटर की दूरी पर दो तिराहे हो गए हैं। इसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। दुर्घटना रोकने के लिए यातायात विभाग द्वारा अतिरिक्त रोटरी बनाई गई है साथ ही ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। बावजूद इसके यहां पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
देवास-उज्जैन और बदनावर के फोरलेन का अलायमेंट फाइनल हो गया है। अलाइमेंट के अनुसार इंदौर फोरलेन पर जहां रोड क्रॉस होगा वहीं चौराहा बनेगा। इसमें फेरबदल नहीं हो सकता है। बार-बाल अलाइमेंट चेंज भी नहीं कर सकते हैं।
रवींद्र गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर, नेशनल हाइवे