- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
जानलेवा चायना डोर से इस वर्ष 50 से अधिक घायल और एक की मौत
पुलिस और प्रशासन ने प्रतिबंध लगा कर मुँह मोड़ा
उज्जैन।हर साल की तरह इस वर्ष भी प्रशासन ने चायना डोर के विक्रय पर प्रतिबंध लगाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली, वहीं दूसरी ओर अनेक वाहन चालक जानलेवा चायना व अन्य डोर से घायल होते रहे। हद तो तब हो गई जब कल जीरो पॉइंट ब्रिज पर इस डोर ने युवती की जान ले ली।
पुलिस करती रही दिखावे की कार्रवाई: पतंगबाजी का सीजन दिसंबर से शुरू हो जाता है। इस दौरान लोग देसी और चायना डोर से पतंग उड़ाना शुरू कर देते हैं। पुलिस भी अपनी सक्रियता दिखाने के लिए एक दो लोगों पर कार्रवाई करती और फोटोज शुट कराते नजर आती है लेकिन जानलेवा चायना डोर के बड़े सौदागरों पर कार्रवाई करने से बचती है। इस साल पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र से कुल 15 लोगों को चायना डोर विक्रय करते पकड़ा और 188 के तहत केस दर्ज कर थाने से छोड़ दिया जबकि डोर का धंधा करने वालों के खिलाफ इससे भी कड़ी कार्रवाई हो सकती थी।