- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
जिला अस्पताल में रात 1.15 बजे डॉक्टर से मारपीट, स्टाफ ने काम बंद किया
उज्जैन। जिला अस्पताल में रविवार रात 1.15 बजे ड्यूटी डॉक्टर महेश त्रिवेदी के साथ मारपीट हो गई। यहां भर्ती मरीज के परिजनों ने हंगामा किया और फिर माैके से भाग निकले। विरोध में स्टाफ ने काम बंद कर दिया।
रविवार दोपहर में 17 साल की किशोरी शाहीन पिता सईन पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने इसे भर्ती कर लिया। शाम तक पेट दर्द बंद नहीं हुआ। परिजनों ने बार-बार डॉक्टर से चेकअप कराया। रात 1.15 बजे पेट दर्द बढ़ा तो परिजन डॉक्टर महेश त्रिवेदी के पास पहुंचे और नाराजगी जताई। डॉ. त्रिवेदी मरीज को देखने जा ही रहे थे कि कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। उनका चश्मा भी तोड़ दिया। हंगामे के बाद वे मरीज शाहीन को लेकर भाग गए। इधर मारपीट की सूचना के बाद अस्पताल की स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय ने विरोध में काम बंद कर दिया। वे सभी इमरजेंसी रूम में आकर बैठ गए। सिविल सर्जन को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली में सूचना कर दी गई है।
मारपीट के बाद डॉ. त्रिवेदी पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए।