- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
जिले के ब्लैक स्पाॅटों में सुधार होगा:आगर रोड पर जगह-जगह रुकने वाली बसों पर कार्रवाई होगी
जिले के ब्लैक स्पाट (लगातार दुर्घटनाओं वाले क्षेत्र) में सुधार किया जाएगा ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस संबंध में कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने विद्यालयों में ऐसे वाहन जिनमें बच्चे स्कूल आते हैं, उनकी सूची बनाने के निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग को दिए।
कहा कि एक सप्ताह के अंदर सूची बनाएं। साथ ही विद्यालयों में शिक्षकों की एक समिति बनाई जाएं जो समय-समय पर ऐसे वाहनों की जांच करेगी। यदि वाहनों में कोई परिवर्तन होता है तो इसकी जानकारी सूची में अपडेट करें। कलेक्टर ने आगर रोड पर निर्धारित स्थान के अलावा हर कहीं रुकने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश आरटीओ को दिए।
प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित बैठक में एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल भी मौजूद थे। यातायात पुलिस के रिकॉर्ड में जिले में 6 ब्लैक स्पाॅट हैं। जहां तीन वर्ष में 31 दुर्घटनाओं में 52 लोगों की मौत हुई हैं। इसके अलावा जिले के 13 थाना क्षेत्रों में 21 नए ऐसे स्थान भी चिह्नित किए गए हैं, जहां 2 वर्ष में हादसों में 44 लोगों की मौत हुई हैं। हालांकि अभी ये ब्लैक स्पाॅट की सूची में शामिल नहीं हैं।