- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
मौसम अपडेट:6 दिन में 7.5 डिग्री बढ़ा दिन का तापमान दो दिन बारिश गिरने की संभावना कम
बारिश के लिए बना सिस्टम कमजोर होने के बाद अब मौसम में फिर से बदलाव आने लगा है। इसके कारण मौसम में एक बार फिर से गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर में 6 दिनों के भीतर ही दिन में पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। फिलहाल अभी दो दिनों तक बारिश के आसार कम हैं लेकिन इसके बाद 22 से 25 सितंबर के बीच हल्की बारिश होने की स्थितियां बन सकती हैं।
शहर में सोमवार को भी दिनभर तेज धूप खिली रही। शाम को फिर से हल्के बादल छाना शुरू हो गए। दिनभर 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। हवा की रफ्तार कमजोर पड़ने आैर तेज धूप निकलने से दिन में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
रात में भी तापमान बढ़कर 22.6 डिग्री हो गया। जीवाजी वेधशाला में सोमवार शाम तक बीते 24 घंटों के भीतर बारिश का आंकड़ा शून्य रहा। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के राडार प्रभारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया 22 से 25 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की स्थितियां बनने की संभावना है।