- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
जुआरियों की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटैच
सायबर सेल ने दबिश देकर आठ लोगों को किया था गिरफ्तार
उज्जैन । तराना में सायबर सेल ने दबिश देकर दो दिन पूर्व आठ लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया था। आरोपितों के पास से 60 हजार रुपये बरामद किए गए थे। इस मामले में एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने चार पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करने के आदेश जारी कर दिए, वहीं चार होमगार्ड जवानों को भी वापस होमगार्ड लाइन भेज दिया गया है।
तराना के हाटपुरा में रहने वाला किशन परमार खुलेआम सट्टा व जुआघर चला रहा था। पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के काण उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने सायबर सेल की टीम को भेजकर कार्रवाई को अंजाम दिया था। टीम को मौके पर आठ लोग जुआ खेलते हुए मिले थे, जिनके कब्जे से करीब 60 हजार रुपये भी बरामद किए गए थे।
पुलिसकर्मियों को रुपये देता था
आरोप है कि किशन बागरी ने टीम के सामने कबूल किया था कि वह पुलिसकर्मियों को रुपये देता है। सोमवार को पुलिस व प्रशासन ने बागरी का अवैध मकान तोड़ दिया था। एसपी शुक्ला ने तराना थाने में पदस्थ एएसआइ मदनलाल राठौर, प्रधान आरक्षक रामेश्वर पटेल, आरक्षक आदीराम व अजहर को लाइन अटैच करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
वहीं थाने पर पदस्थ चार होमगार्ड जवान जमील, प्रेमनारायण व बद्रीलाल सहित एक अन्य को भी होमगार्ड लाइन भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।