- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18–19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के संकेत। कई जिलों में अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में बादल छाने की संभावना, फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
जेल घोटाले का सरगना यूपी से पकड़ाया:रिपुदमन को बनारस से पकड़ा; उषा राज पर कसा शिकंजा, हॉस्पिटल से लाकर पूछताछ शुरू
केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में हुए घोटाले में सबसे बड़ी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने पूरे कांड के मास्टरमाइंड रिपुदमन को यूपी के बनारस से पकड़ लिया। इंदौर के हॉस्पिटल में भर्ती पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज को भी लाकर पूछताछ शुरू कर दी।
भैरवगढ़ जेल में करीब 15 करोड़ के गबन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जेल में अकाउंट का कार्य संभालने वाला 68 कर्मचारियों के भविष्य निधी खाते से 15 करोड़ रुपए का गबन कर फरार चल रहा रिपूदमन को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है। एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने उस पर 5 हजार रुपए ईनाम घोषित कर दिया था। उसे तलाशने के लिए एसआई बल्लू मंडलोई,रविंद्र कटारे सहित चार पुलिसकर्मी सांवेर थाने में पदस्थ उसके भाई आरक्षक आदर्श प्रताप को लेकर बनारस स्थित उसके गांव गए थे। वहां तीन दिन के प्रयास के बाद शुक्रवार दोपहर टीम ने रिपूदमन को दबोच लिया। टीम संभवत: शनिवार तक उसे लेकर उज्जैन पहुंचेगी। इस पुरे काण्ड में उषाराज की भूमिका स्पष्ट होने के बाद शाम को पुलिस उन्हें इंदौर के हॉस्पिटल से ले आई और पूछताछ शुरू कर दी,जल्द ही उनकी भी गिरफ्तार होने की संभावना बताई जा रही है।
जल्द खुलेंगे राज
पुलिस की मने तो रिपूदमन के पकड़ाने के बाद अब जल्द ही पूछताछ के बाद पता चलेगा कि घोटाला कब से और कैसे किया जा रहा था। इसमें कौन कौन शामिल था। गबन की राशि किस किस के खाते में गई सटोरिए रोहित चौरसिया, रिंकू मांदरे व हरिश गेहलोद से भी सामना कराया जाएगा। मामले मे पुलिस को अब प्रहरी शैलेंद्र सिकरवार व धर्मेद्र लोधी सटोरिये,सुशील परमार,पिंटू तोमर,अमित मीणा की तलाश है।