- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
जेेसीबी देख भड़के लोग, बोले- आप हमारी शादी बिगाड़ने आए हैं
उज्जैन | मार्ग चौड़ीकरण के लिए रविवार सुबह 11 बजे नगर निगम का अमला जेसीबी के साथ प्रेमछाया पहुंचा तो उसे विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध करने वाले जितेंद्रसिंह चौहान बोले- आपको आज का ही वक्त मिला था। कल मेरे बेटे अपूर्व सिंह का विवाह है। आप चौड़ीकरण करने नहीं हमारी शादी बिगाड़ने आए हैं। दो दिन बाद कार्रवाई कर लेते तो क्या बिगड़ जाता। दूर-दूर से हमारे मेहमान आए हैं। खाना तैयार हो रहा है। बिल्डिंग मटेरियल, धूल, कचरा खाने में जाएगा। उसका जिम्मेदार कौन होगा। ईई रामबाबू शर्मा, उपायुक्त सुबोध जैन ने कहा-यह तो आपको बुकिंग करने से पहले सोचना था। आपको पता नहीं है कि यहांं कभी भी जेसीबी चलाई जा सकती है। हमारा शेड्यूल ताे तय था। एक घंटे बहस के बाद अफसरों ने मलबा हटाने का भरोसा दिलाया। मेजबान मेहमानों की मानमनुहार में लग गए।
सीमेंट कांक्रीट मार्ग बनेगा
चामुंडा चौराहे से नई सड़क तक नए मार्ग के निर्माण में प्रेमछाया से बहादुरगंज तक 70 लाख रुपए से 12 मीटर चौड़ा कांक्रीट रोड बनाया जाएगा। निगम ने टेंडर निकाल दिए हैं।
इसलिए खास है यह मार्ग
सड़क बन जाने से चामुंडा से नईसड़क जाने वाले बाइक सवार दो मिनट जल्दी पहुंचेंगे। अभी प्रेमछाया से नईसड़क जाने में छह मिनट लगते हैं। प्रेमछाया से बहादुरगंज तक का निर्माण हो जाने से यह समय घटकर चार मिनट रह जाएगा। बहादुरगंज, भाटगली, चंपाकुंडी श्रीनाथ परिसर के लोग पैदल ही चामुंडा चौराहे तक आ जा सकेंगे।
9 से 12 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, भूमिपूजन भी हो गया
चामुंडा चौराहे से नई सड़क तक नया मार्ग बनाने के लिए भाट गली तक चौड़ीकरण होगा। पार्षद डॉ.योगेश्वरी राठौर ने बताया मार्ग अभी 7 मीटर चौड़ा है, जिसे 9 मीटर चौड़ा किया जाएगा। मस्तराम अखाड़ा और प्रेमछाया वाले हिस्से में 12 मीटर का मार्ग बनेगा। चामुंडा चौराहा से प्रेमछाया तक का मार्ग बन चुका है। 27 अक्टूबर को इसका भूमिपूजन भी हो चुका है।
अब तक ये हुआ
प्रेमछाया की अधिगृहीत जमीन पर कब्जा। मस्तराम अखाड़ा की जमीन भी अधिगृहीत। भाटगली से नई सड़क तक 9 मीटर चौड़ा रोड बनेगा। निगम ने बहादुरगंज तक का रोड बनाने के लिए टेंडर निकाला है। भाटगली के चौड़ीकरण को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पा रही है।