- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
अब परीक्षा हाल में मोबाइल पकड़ाया, तो होगा राजसात
उज्जैन | विक्रम विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में अब मोबाइल पकड़े जाने पर राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी। परीक्षाओं में नकल पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पहली बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस तरह का आदेश निकाला है। इसके पहले परीक्षा में मोबाइल पकड़े जाने पर जब्ती की कार्रवाई की जाती थी।
विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान बीते तीन-चार वर्षों में एक दर्जन से अधिक ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें परीक्षा कक्ष के भीतर से ही विद्यार्थी के पास से मोबाइल पकड़े गए हैं। मोबाइल पकड़े जाने पर वीक्षकों या फ्लाइंग स्क्वॉड द्वारा मोबाइल को जब्त करने की कार्रवाई अब तक की जाती रही लेकिन कार्रवाई के बाद इसके लिए गठित कमेटियों की अनुशंसा के बाद विद्यार्थियों को मोबाइल वापस मिल जाता था। इस बार मोबाइल के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया हाल ही में जारी किए आदेश में अब मोबाइल को सीधे राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी। यानी परीक्षा कक्ष में विद्यार्थी के पास मोबाइल पाए जाने पर उसका नकल प्रकरण तो बनेगा ही, साथ ही मोबाइल भी हमेशा के लिए राजसात कर लिया जाएगा। राजसात किया गया मोबाइल विद्यार्थियों को वापस नहीं मिल सकेगा। डॉ. शर्मा के अनुसार इस संबंध में जारी किया गया आदेश विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों पर लागू होगा।