- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
4 साल पहले पूछा था- ध्यानचंद कौन है, अब है नेशनल खिलाड़ी
उज्जैन | ये है 12 साल के दीपक वाघेला की कहानी। आज यह हॉकी का नेशनल खिलाड़ी है लेकिन चार साल पहले हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को खोज रहा था।
अपने घर के पास के खेल मैदान पर रोज शाम को जाकर खड़ा हो जाता और हॉकी खेल रहे लड़कों को घंटों देखता। एक दिन उसे कोच ने बुलाया। पूछा- हॉकी खेलना है? दीपक थोड़ी देर चुप रहा, फिर बोला- इनमें से ध्यानचंद कौन है? कोच ने कहा- ध्यानचंद यहां नहीं, वो तो बहुत बड़े खिलाड़ी थे। दीपक बोला- मुझे लगा ध्यानचंद यहां हॉकी खेलता है। कोच ने पूछा- तुम ध्यानचंद को कैसे जानते हो? दीपक ने कहा- स्कूल में टीचर ने बताया था। मुझे भी ध्यानचंद जैसा बनना है। बस उसके बाद दीपक की ट्रेनिंग शुरू हो गई। चार साल पहले दीपक घौंसला के देवसिंह लसूड़िया गांव से उज्जैन आया था। पिता राधेश्याम वाघेला चौकीदारी करने के लिए यहां आए थे। वे मकान निर्माण करने वाले मिस्त्री के साथ मजदूरी करते हैं। मां सुगन घर बर्तन साफ करने जाती है। दीपक अब सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ता है। जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग के कोच गोपाल गौतम उसे हॉकी सीखा रहे हैं। कोच गौतम ने बताया मप्र की अंडर-14 टीम में उसका सिलेक्शन हुआ। यह टीम छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नेशनल चैंपियनशिप के लिए खेली।