- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
जोड़-तोड़ से लंबे समय तक टिका नहीं जा सकता, जनता से जुड़े रहें- प्रो. मालवीय
जोड़-तोड़ से लंबे समय तक टिका नहीं जा सकता। जनता से सीधे तौर पर जुड़ाव न रहा तो खत्म हो जाएंगे। भारतीय मजदूर संघ की यही बात खास है कि वह भारत ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। उसने इन दोनों ही सूत्रों का पालन किया है। वह जोड़-तोड़ से दूर रहा और जनता से जुड़ा रहा। संगठन के 13 लाख सदस्य परस्पर जुड़े हैं और जुड़े रहेंगे। पूर्व सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय नेे यह बात कही।
वे पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद की अगुवाई में शनिवार को रेलवे कम्युनिटी हॉल में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसमें भारतीय रेलवे में भारतीय रेलवे मजदूर संघ और रेल कर्मचारियों की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता केपी सिंह महामंत्री भामसं नेे की। महेंद्र साेलंकी सांसद देवास, सुल्तान सिंह शेखावत, सुरेश शर्मा अतिथि थे। मंडल अध्यक्ष कैलाश भावसार व सचिव सुनील दुबे के अनुसार शाम 4.30 बजे से शुरू हुए सम्मेलन में बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी भागीदारी की। इसके अगस्त में होने वाले चुनावों के संंबंध में भी चर्चा की गई।