- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
ज्यादती का वीडियो वायरल करने की धमकी, एसपी से मिली पीड़ित की मां
उज्जैन | सार्थक नगर निवासी 12वीं की छात्रा के साथ विवेकानंद काॅलोनी स्थित मकान में ले जाकर ज्यादती करने वाले फरार आरोपी पीड़ित परिवार पर समझौते के लिए दबाव बना रहे है। उन्हें छात्रा का वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। सोमवार को एसपी के पास पहुंची पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपियों से जान का खतरा बताया।
सोमवार को कंट्रोल रूम पर छात्रा के परिजन एसपी सचिन अतुलकर से मिले। पीड़ित की मां ने बताया बेटी से ज्यादती करने वाले चार आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं। इनमें हाथीपुरा निवासी जिलाबदर बदमाश चीकू वाडिया शामिल है जो समझोते के लिए दबाव बना रहा है। उसके माध्यम से बेटी का वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है। पीड़ित परिवार को एसपी ने कहा एक भी आरोपी कार्रवाई से नहीं बचेंगा, जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी। उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त को छात्रा का जन्मदिन मनाने के लिए उसका सहपाठी होटल में ले गया था। यहां चीकू व उसके तीन अन्य दोस्त ने कोल्डड्रिंक्स में शराब मिलाकर पिलाई व विवेकानंद काॅलोनी स्थित एक मकान पर ले जाकर ज्यादती की गई थी। आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया था। नीलगंगा पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और शेष अभी फरार हैं।