- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
ज्योतिषियों में पर्व को लेकर मतभेद, दो दिन मनेगा धनतेरस का पर्व
दीपावली के पर्वों में धनतेरस को लेकर ज्योतिष विद्वान एकमत नहीं है। पंचांग भेद से धनतेरस 12 व 13 नवंबर दोनों दिन मानी जा रही है। प्राचीन कालगणना के मानने वाले ज्योतिषविद् 12 को धनतेरस बता रहे हैं। उनके पंचांगों में भी 12 को धनतेरस बताई गई है।
पंचांगकर्ता पं. आनंदशंकर व्यास के अनुसार गणना की प्राचीन विधि से पंचांग बनाने वाले सभी विद्वान 12 को धनतेरस मान रहे हैं। सभी प्राचीन गणना वाले पंचांगों में धनतेरस इसी दिन बताई है। क्योंकि धनतेरस का पर्व प्रदोष में तिथि होने पर मनाया जाता है।
इसलिए 12 को धनतेरस मनाना श्रेष्ठ है। पंचांगकर्ता पं. श्यामनारायण व्यास के अनुसार धनतेरस 13 नवंबर को रहेगी। प्रदोषकाल में भी तेरस 13 को ही है। इसलिए 13 को पर्व मनाया जाना चाहिए। ज्योतिषविद् पं. मनीष शर्मा के अनुसार पंचांग भेद के कारण इस बार दीपावली की सभी तिथियों को लेकर इसी तरह के मतभेद हैं।
क्योंकि तिथियों का परिवर्तन ऐसे समय हो रहा है जिससे दो दिन तिथि मानी जा रही है। हालांकि अधिकांश पंचांगों में धनतेरस 12 नवंबर को बताई गई है। ज्योतिषविद् अर्चना सरमंडल के अनुसार पंचांगों में 12 व 13 दोनों दिन धनतेरस मानी गई है। लोकाचार के अनुसार धनतेरस की खरीदी 13 नवंबर को की जाना श्रेष्ठ है।