- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
टाटा के काम की फिर खुली पोल
इंदौर गेट से देवास गेट की ओर आने वाले मार्ग पर रेलवे स्टेशन के नए प्लेटफार्म (माल गोदाम) के ठीक सामने सीवरेज चेंबर का एक ढक्कन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है। माना जा रहा है कि किसी भारी वाहन के दवाब में ढक्कन टूट गया है। इसके बाद यहीं कहा जा रहा है कि अभी तो सीवरेज का काम ही पूरा नहीं हुआ है और चेंबरों की यह स्थिति है तो भविष्य में क्या स्थिति होगी।
क्षेत्र के व्यापारी ने दिखाई जागरूकता
ढक्कन टूटने से चेंबर किसी हादसे का कारण न बने इसके लिए वहीं के एक व्यापारी ने सुबह जब चेंबर टूटा हुआ देखा तो उसे कनस्तर और पत्थरों से कवर कर दिया ताकि इधर से गुजरने वाले वाहन चालक उससे बचकर निकल सके। नागरिकों का कहना है कि शहर में सीवरेज प्रोजेक्ट का कार्य पिछले तीन साल से चल रहा है। एक ओर टाटा कंपनी निर्धारित समय अवधि में कार्य पूर्ण नहीं कर पाई हैं। तो दूसरी ओर निर्माण एजेंसी द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किए जा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर तक जिम्मेदारों ने क्षतिग्रस्त ढक्कन की सुध तक नहीं ली थी।