- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
टिकट मिलने के बाद कैलाश विजवर्गीय महाकाल की शरण में:विजयवर्गीय ने कहा कि 100 नेता मैदान में उतर कर 230 को जिताने का काम करेंगे
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में इंदौर 1 से मैदान में उतारा है। चुनाव में जीत को लेकर विजयवर्गीय ने सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन किए और कहा की किसी भी अच्छे की काम की शुरुआत करने के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने बाबा के पास आते है।
भारतीय जनता पार्टी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में इंदौर 1 से बीजेपी के नेता कैलाश विजयवर्गीय का नाम सामने आते ही। अगले ही दिन मंगलवार को भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे विजयवर्गीय ने पत्नी और बेटे आकाश विजयवर्गीय के साथ दर्शन किये। तीनों ने भगवान महाकाल के गर्भगृह में जाकर पंचामृत अभिषेक पूजन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मीडिया से चर्चा के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अच्छे काम की शुरुआत बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर करते हैं। इसलिए यहां आए हैं। पार्टी ने अलग से जवाबदारी लेने का निर्णय लिया है बाबा से आशीर्वाद लेने आया था। विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को इस बार टिकट मिलने पर कहा कि पार्टी के सभी नेता राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहे थे। पार्टी ने सोचा की प्रदेश में काम करे तो यहाँ करेंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि 100 नेता मैदान में उतर कर 230 को जिताने का काम करेंगे। आगामी चुनाव दो तिहाई सीटों जीतेंगे।