- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को विजेता बनाने की कामना करने महाकाल मंदिर पहुंचे विराट कोहली के भाई, बोले…
सार
विस्तार
इन दिनों पूरे देश और दुनिया में T-20 वर्ल्ड कप का जादू छाया हुआ है। दो जून से शुरू हुए यह मैच 29 जून तक जारी रहेंगे। इस वर्ल्ड कप में भारत की टीम विश्व विजेता बने इसी कामना को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के भाई शुक्रवार को धर्मपत्नी के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने विशेष मंत्रोच्चार के साथ बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक किया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर रवाना हो गए।
इस बारे में जानकारी देते हुए महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के भाई मनीष कोहली धर्मपत्नी के साथ बाबा महाकाल की पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। जिन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल को जल अर्पित करने के साथ ही उनका पूजन दर्शन किया, जिसके बाद नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।
इस पूजन अर्चन के दौरान बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद अपने मीडिया से कहा कि T-20 वर्ल्ड कप में भारत विजेता बने, बस ऐसी ही हमारी मनोकामना है। वैसे तो सभी की शुभकामनाएं भारतीय टीम के साथ हैं। लेकिन बाबा महाकाल का आशीर्वाद रहा तो भारत वर्ल्ड कप जीतेगा और वीरू भाई भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बताया जाता है कि मनीष कोहली और उनकी धर्मपत्नी महाकाल मंदिर जाने के पहले मंगल ग्रह के उत्पत्ति स्थल मंगलनाथ मंदिर भी पहुंचे थे। जहां विशेष पूजन अर्चन कर यहां भगवान मंगलनाथ से इस बार T-20 वर्ल्ड कप में भारत को विजेता बनाने की कामना की।