- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
ट्रेंचिंग ग्राउंड: कचरे में फिर आग लगाई, आक्रोश बढ़ा
उज्जैन। गोंदिया ट्रेंचिंग ग्राउंड पर सोमवार रात भी कचरे में आग लगाई गई। क्षेत्र में धुआं फैलने से ग्रामीण परेशान हो गए। जानकारी के बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया जिससे ग्रामीणों का आक्रोश बढऩा तय है।
सर्वविदित है कि ट्रेंचिंग ग्राउंड हटाने की मांग को लेकर गोंदिया सहित करीब पांच गांव ने चुनाव का बहिष्कार कर रखा है। प्रशासन ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया हुआ है। बावजूद ट्रेचिंग ग्राउंड में कचरा बढ़ते जा रहा है। संभवत: इसीलिए सोमवार रात कचरे में आग लगा दी गई जिससे समीप के कई गांवों में धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी आती रही।
महेंद्र देथलिया ने बताया रात को ही ग्रामीणों ने निगम के जिम्मेदार अफसरों को फोन किया लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। याद रहे ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रेंचिंग ग्राउंड के कारण करीब १४ गांव में गंभीर बीमारियां फैल रही हैं और अब तक ७१ लोगों की मौत हो चुकी है।
३० तक हटाने का दावा
ट्रेंचिंग ग्राउंड के विरोध पर कलेक्टर शशांक मिश्र ने ३० अप्रैल तक समस्या का समाधान के आदेश दे रखे हैं। निगम यहां सालों से एकत्र करीब २ क्यूबिक कचरे का निष्पादन के लिए प्लांटेशन की तैयारी कर रहा है। बावजूद शहर में अधिकांश जगहों से गीला-सूखा कचरा अलग-अलग नहीं आने के कारण प्रतिदिन ७५ टन कचरा बच रहा है। संभवत: इसे ही नष्ट करने के लिए कचरे में आग लगाई जा रही है।