- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
ट्रेनों में चोरी करने वाला मास्टर माइंड और साथी गिरफ्तार
उज्जैन । जीआरपी रेलवे पुलिस ने सांसी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान इन्होंने टे्रनों में चोरी करने की तीन वारदातें कबूल की हंै। पुलिस माल जब्त करने के लिये हरियाणा गई हुई जहां उसने दस लाख रुपए माल जब्त किया है। पुलिस की टीम दोपहर तक उज्जैन आएगी। इसके बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। इंदौर पुलिस ने यात्री टे्रनों में चोरी करने वाले सांसी गिरोह के सदस्य राजकुमार सांसी निवासी जिंद (हरियाणा) को गिरफ्तार किया था। उज्जैन जीआरपी पुलिस उसे प्रोडेक्शन वारंट पर पूछताछ के लिये उज्जैन लाई थी। पूछताछ के दौरान बदमाश ने इंदौर जयपुर एवं साबरमती एक्सप्रेस सहित एक अन्य टे्रन में चोरी की वारदात करना कबूल किया और बताया कि चोरी का पूरा माल उन्होंने हरियाणा में बेचा है।
पुलिस माल जब्त करने के लिए थाना प्रभारी विपिन बाथम के नेतृत्व में हरियाणा गई थी। जहां पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद से 10 लाख रुपए से अधिक का माल जब्त किया है। पुलिस ने राजकुमार के एक अन्य साथी को भी हिरासत में लिया है। पुलिस टीम दोपहर तक उज्जैन पहुंचेगी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।