- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ट्रेन में दो महिलाओं के लाखों के जेवरों से भरे पर्स चोरी
उज्जैन | ट्रेनों में चोरी की वारदातों का सिलसिला थम नहीं रहा। चोरों ने दो ट्रेनों में दो महिलाओं के लाखों के जेवरों से भरे पर्स चोरी कर लिये जिस पर जीआरपी ने प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार प्रीति सोनी पति विजय सोनी 36 वर्ष निवासी शिक्षक नगर इंदौर दो दिनों पूर्व भोपाल पैसेंजर में यात्रा कर रही थीं उसी दौरान जनरल कोच में अज्ञात बदमाश ने प्रीति सोनी का पर्स चोरी कर लिया जिसमें सोने की अंगूठी, 4 सोने की चूडिय़ां, 1 जोड़ लटकन, 3 जोड़ पायजेब, 2 जोड़ बिछिया, एक मोबाईल आदि रखे थे।
इसी प्रकार भवानी शंकर पिता मनोहर मंडल 78 वर्ष निवासी पश्चिम बंगाल अपनी पत्नी के साथ शिप्रा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन में अज्ञात बदमाश ने भवानी शंकर की पत्नी का पर्स चोरी कर लिया जिसमें सोने के टाप्स, सोने की चैन, एक मोबाइल और 3500 रुपये नगद रखे थे।
इधर मोबाइल चोर महिला पकड़ाई
रेलवे स्टेशन के मुसाफिर खाने में यात्री का मोबाइल चुराने वाली महिला को आरपीएफ जवानों ने पकड़कर जीआरपी के सुपुर्द किया है। पुलिस के अनुसार अनिस पिता सखाराम निवासी बिहार रेलवे स्टेशन के मुसाफिर खाने में अपना कीमती मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर बैठा था उसी दौरान एक महिला ने चार्जिंग से मोबाइल निकालकर अपने झोले में रख लिया। अनीस शिकायत लेकर आरपीएफ थाने पहुंचा जहां पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से चोरी करने वाली महिला को देखा और उसे पकड़कर जीआरपी के सुपूर्द कर दिया। जीआरपी के जवानों ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में लक्ष्मीबाई पति नारायणसिंह (4५) निवासी चंदरपुर ब्यावरा को गिरफ्तार कर चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया है।