- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
ट्रैफिक थाने के सामने युवक से मोबाइल छीना
उज्जैन। ट्रैफिक थाने के सामने गुरुवार सुबह एक युवक से बाइक सवार तीन बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए। पीडि़त को बोलने में परेशानी के कारण नानाखेड़ा पुलिस ने परिजनों को बुलाने पर रिपोर्ट दर्ज करने का हवाला दिया। इसके बाद पीडि़त युवक घर लौट गया। वहीं ट्रेन में आगरा की एक महिला को चोरों ने अपना निशाना बनाया। पीडि़त परिवार के साथ दर्शन करने उज्जैन आ रही थी। मामले में फरियादी ने जीआरपी को शिकायत की है।
वारदात-1
घटनानुसार बारह खोली निवासी मनोज पिता हरिराम गुप्ता (28) हरिफाटक रोड स्थित होटल में कर्मचारी है। सुबह करीब १० बजे वह काम के बाद पैदल भरतपुरी जा रहा था। वह ट्रैफिक थाने तक पहुंचा ही था कि पीछे से एक पल्सर पर तीन युवक आए और उसकी शर्ट की जेब में रखा मोबाइल छीनकर भाग गए। वारदात के बाद मनोज थाने पहुंचा लेकिन तोतला होने के कारण पुलिस उसकी पूरी बात नहीं समझ पाई और परिजन को लाने पर केस दर्ज करने का कहा। मनोज ने बताया कि मोबाइल करीब १२ हजार रुपए का था। दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना से पुलिस की सजगता का पता चलता है।
वारदात-2
रवींद्र सिंह पिता विजय सिंह निवासी शाहजहांनपुर (उत्तर प्रदेश) अपने परिवार के साथ बरेली-इंदौर एक्सप्रेस से महाकाल दर्शन करने आ रहे थे। भोपाल स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर अज्ञात बदमाश उनकी पत्नी का पर्स ले उड़ा। पर्स में 30 हजार रुपये और कीमती मोबाइल था। रवींद्र ने घटना की शिकायत कोच अटेंडर व टीटी को दी। टीटी ने इसे गंभीरता से लेकर पुलिस सहायता दिलवाने की जगह कहा कि ऐसी वारदातें तो रोज होती हैं। शौचालय में ढूंढ लो खाली पर्स मिल जायेगा। वारदात से हताश रवींद्र ने ट्रेन के उज्जैन पहुंचने पर जीआरपी में अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।