- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
ठंड का असर बढ़ा
रात का तापमान भी हो रहा कम, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं
उज्जैन– पिछले तीन दिनों से ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। सुबह आसमान में बादल छाने से लोगों को तेज ठंड का अहसास हुआ और लोग गर्म कपड़ों में नजर आये। रात का तापमान भी लगातार कम हो रहा है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
सुबह की सैर करने वालों ने अब गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू कर दिया है। तेज ठंड के कारण लोग स्वेटर शॉल का उपयोग करने लगे हैं, जबकि रात का तापमान भी लगातार कम होता जा रहा है। वैधशाला से मिली जानकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
सुबह आसमान में बादल छाने के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज हुई है। उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण आ रही ठंडी हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। आने वाले दिनों में पारा और लुढ़कने के साथ तेज ठंड शुरू होने की संभावना है।
ांच दिन से ऊपर नीचे हो रहा पारा
ैधशाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को न्यूनतम तापमान जहां 15 डि.से. दर्ज हुआ उसके बाद 16 नवंबर को 15.5 डिग्री सेल्सियस, 17 नवंबर को 16 डिग्री सेल्सियस, 18 नवंबर को 13.5 डिग्री सेल्सियस, 19 नवंबर को 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।