- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
ठंड में गर्म जल से स्नान कर रहे महाकाल
ठंड में भगवान महाकाल भी गर्म जल से स्नान कर रहे हैं। दरअसल उज्जैन में परंपरा अनुसार मौसम के अनुरूप मंदिरों की आरती, पूजा, भोग व अन्य सेवाओं में बदलाव किया जाता है। दिवाली के बाद कार्तिक से ठंड की शुरुआत हो जाती है।
पंडे-पुजारी रोज तड़के चार बजे होने वाली भस्मारती में भगवान महाकाल को ठंड न लगे इसलिए गर्म जल से स्नान कराते हैं। पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया ठंड के दौरान कार्तिक, अगहन, पौष, माघ व फाल्गुन मास तक भगवान काे गर्म जल से स्नान कराया जाता है। होली की पूर्णिमा से जब हल्की गर्मी की शुरुआत हाेने लगती है, तब भगवान का वापस ठंडे जल से स्नान आरंभ होता है।