- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत
भांजे की शादी में शामिल होने इंदौर से आ रहा था
उज्जैन। रात 2 बजे इंदौर से बाइक से उज्जैन आ रहे युवक की पंथपिपलई के पास रोड़ डिवाइडर से टकराकर मृत्यु हो गई। नानाखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। आकाश चौहान पिता मनोहर 22 वर्ष निवासी सिरपुर तालाब के पास इंदौर अपने दोस्त की बाइक से रात 11 बजे उज्जैन में भांजे रितीक निवासी त्रिवेणी की शादी में शामिल होने घर से निकला था। रात करीब 2 बजे आकाश चौहान पंथपिपलई से गुजर रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक रोड़ डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। नानाखेड़ा पुलिस ने शव को पीएम रूम में रखवाया और मोबाइल से शिनाख्ती के प्रयास शुरू किये। भाई राजा चौहान ने बताया कि आकाश ड्रायवर था।